
महासमुंद में 137 किलो गांजा जब्त
68.50 लाख का मादक पदार्थ और 6 लाख की दो कारें सीज, महिला समेत 8 तस्कर गिरफ्तार
महासमुंद। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 137 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 68 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त दो कारें, जिनकी कुल कीमत करीब 6 लाख रुपये है, भी जब्त की गई हैं। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था गांजा
पुलिस को सूचना मिली थी कि Maruti Suzuki ईको कार (OD19T6003) और Toyota कार (MH01BK4102) में ओडिशा की ओर से अवैध गांजा लाया जा रहा है। सूचना पर टीम ने एनएच-53 पर रेहटीखोल के पास नाकेबंदी की।

कुछ समय बाद मारुति सुजुकी ईको कार को रोका गया, जिसमें 4 पुरुष और 1 महिला सवार थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि पीछे चल रही टोयोटा कार पायलटिंग कर रही है। दूसरी कार को रोककर तलाशी लेने पर डिक्की और पिछली सीट में प्लास्टिक बोरियों में गांजा बरामद हुआ।
आरोपियों ने बताया कि यह गांजा अंगुल (ओडिशा) से लाकर अकोला (महाराष्ट्र) ले जाया जा रहा था।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 20बी (2)(सी) एवं 29(1) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सभी 8 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया। प्रकरण थाना सिंघोड़ा में दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
- बैकवर्ड लिंक (अंगुल, ओडिशा):
- शिवा साहू (40), थाना छेन्दीपदा, जिला अंगुल
- बुधु भूतिया (29), थाना छेन्दीपदा, जिला अंगुल
परिवहनकर्ता:
- निलो फार शफी (40), फिरदोस कॉलोनी मोतीवाल, थाना अकोटफेल, जिला अकोला (महाराष्ट्र)
- सुल्तान खान (34), पंजरापुल, दिन क्यूरी रोड, थाना टाम्बे, जिला चेम्बूर (महाराष्ट्र)
- नरोत्तम बेहरा (40), बहालसाही, थाना छेन्दीपदा, जिला अंगुल
- सुशील साहू (34), बहालसाही, थाना छेन्दीपदा, जिला अंगुल
- फॉरवर्ड लिंक (डेस्टिनेशन – अकोला, महाराष्ट्र):
- दिलशाद खान (33), थाना अमौर, जिला पूर्णिया (बिहार)
- शेख जब्बार (27), फिरदोस कॉलोनी मोतीवाल, थाना अकोटपेल, जिला अकोला (महाराष्ट्र)
सप्लाई चेन तोड़ने में बड़ी सफलता
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में बड़ी सफलता है। पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए सप्लाई चेन की विस्तृत जांच की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


