February 25, 2026
Bhilai में अवैध अल्प्राजोलम टेबलेट के साथ दो युवक गिरफ्तार

Bhilai में अवैध अल्प्राजोलम टेबलेट के साथ दो युवक गिरफ्तार

Feb 25, 2026

1650 नग प्रतिबंधित दवाएं जब्त, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
भिलाई। दुर्ग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 1650 नग टेबलेट जब्त की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है।

सेक्टर-01 पंप हाउस के पास की गई घेराबंदी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 फरवरी 2026 की रात करीब 11:56 बजे सेक्टर 01 पंप हाउस के पास दो व्यक्तियों द्वारा प्रतिबंधित मादक पदार्थ का परिवहन और बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना भिलाई भट्टी एवं एसीसीयू टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर दोनों संदेहियों को मौके पर पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1650 नग अल्प्राजोलम टेबलेट बरामद हुईं। साथ ही एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया।

NDPS एक्ट की धारा 22 (C) के तहत अपराध दर्ज
इस मामले में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 22 (C) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • सागर सिंह राजपूत (21 वर्ष), निवासी वार्ड 18, सेक्टर 03, भिलाई
  • अतुल यादव (20 वर्ष), निवासी वार्ड 6/F, सेक्टर 01, भिलाई

जब्त सामग्री
1650 नग प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टेबलेट
एक दोपहिया वाहन

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix