
Bilaspur High Court को उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराकर सील
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार सुबह न्यायिक और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आया और सुरक्षा के मद्देनज़र हाईकोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराकर सील कर दिया गया। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर तैनात
मिली जानकारी के अनुसार, कोर्ट को संदिग्ध धमकी मिलने के बाद रजिस्ट्रार कार्यालय ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और एंटी-सैबोटाज टीम को मौके पर बुलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

प्रवेश मार्ग बंद, सघन जांच शुरू
सुरक्षा कारणों से हाईकोर्ट परिसर में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। आने-जाने वालों की सघन जांच की जा रही है। परिसर के अंदर और आसपास हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
जांच जारी, अफवाहों से बचने की अपील
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमकी की सत्यता की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



