February 25, 2026
Dhamtari में ऑनलाइन सट्टा संचालक गिरफ्तार

Dhamtari में ऑनलाइन सट्टा संचालक गिरफ्तार

Feb 25, 2026

वेस्टइंडीज–जिम्बाब्वे मैच पर लगवा रहा था दांव, 17 लाख की संपत्ति जब्त
धमतरी। पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों पर जिले में जुआ, ऑनलाइन सट्टा, अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। इसी क्रम में रुद्री पुलिस थाने को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना मिली कि ग्राम मरादेव गंगरेल स्थित ग्रीन रिसॉर्ट के पास एक युवक मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है।

रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी
सूचना मिलते ही रुद्री पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई की। टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सट्टेबाजी में इस्तेमाल हो रहे मोबाइल फोन और अन्य संबंधित सामग्री जब्त कर ली।

मोबाइल ऐप से क्रिकेट मैच पर दांव
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी अपने मोबाइल फोन से यूजर आईडी बनाकर वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीमों के बीच चल रहे अंतरराष्ट्रीय मैच (T20 वर्ल्ड कप 2026 संदर्भ में) पर ऑनलाइन ऐप के जरिए रुपए-पैसे के हार-जीत के दांव लगवा रहा था। यह सट्टेबाजी पूरी तरह डिजिटल माध्यम से हो रही थी।

17 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 17 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई। जब्त की गई मुख्य वस्तुएं इस प्रकार हैं:

  • 01 नग iPhone 17 Pro मोबाइल (कीमत लगभग 1,00,000 रुपये)
  • 01 नग Samsung Fold 7 मोबाइल (कीमत लगभग 1,00,000 रुपये)
  • 01 नग काले रंग की XUV700 वाहन (क्रमांक CG04 QM 4440, कीमत लगभग 15,00,000 रुपये)

आरोपी का विवरण
गिरफ्तार आरोपी का नाम भविष्य गंगवानी (उम्र 19 वर्ष), पिता दीपक गंगवानी, निवासी सिहावा रोड, जालमपुर वार्ड, थाना सिटी कोतवाली धमतरी है। आरोपी के खिलाफ रुद्री थाने में अपराध क्रमांक 05/26 के तहत धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix