February 26, 2026
टॉप लीडर देव जी ने 3 साथियों के साथ किया सरेंडर

टॉप लीडर देव जी ने 3 साथियों के साथ किया सरेंडर

Feb 25, 2026

रायपुर/तेलंगाना। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में सक्रिय नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। संगठन के महासचिव और शीर्ष नेता थिप्परी तिरुपति उर्फ देव जी ने अपने तीन साथियों के साथ तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। तेलंगाना पुलिस ने 24 फरवरी को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी आधिकारिक पुष्टि की।

कुल चार नक्सलियों का समर्पण
देव जी के साथ सीसीएम संग्राम, एससीएम दामोदर और एससीएम नरसिम्हा रेड्डी ने भी हथियार डाले हैं। इस तरह कुल चार शीर्ष नक्सली नेताओं ने आत्मसमर्पण किया है।
तेलंगाना पुलिस के अनुसार, देव जी और संग्राम पर राज्य में 25-25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वहीं छत्तीसगढ़ में ये दोनों मोस्ट वांटेड सूची में शामिल थे और इन पर एक-एक करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था।

बसवा राजू के बाद संभाली थी कमान
बताया जा रहा है कि Basava Raju के एनकाउंटर के बाद देव जी को नक्सल संगठन का महासचिव बनाया गया था। इसके बाद से वे संगठन की गतिविधियों का नेतृत्व कर रहे थे।

तेलंगाना डीजीपी ने की पुष्टि
तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक ने प्रेस वार्ता में समर्पण की जानकारी देते हुए कहा कि यह नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में भी बड़ा असर
देव जी और उनके साथियों के सरेंडर को छत्तीसगढ़ में भी बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इससे नक्सल संगठन की गतिविधियों और नेटवर्क पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix