February 24, 2026
Bhilai: मसाला व्यापारी से 1.70 लाख की झपटमारी

Bhilai: मसाला व्यापारी से 1.70 लाख की झपटमारी

Feb 24, 2026

पावर हाउस ब्रिज पर नकाबपोश बाइक सवारों ने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
भिलाई। भिलाई नगर के भट्टी थाना क्षेत्र में रविवार रात एक मसाला व्यापारी से 1 लाख 70 हजार रुपये की झपटमारी का मामला सामने आया है। घटना 22 फरवरी की रात करीब 10:40 बजे पावर हाउस ब्रिज के पास हुई, जब नकाबपोश बाइक सवार दो युवकों ने चलती गाड़ी से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

बाजार से घर लौट रहे थे व्यापारी
पीड़ित महादेव बाघमारे (61) मरोदा बाजार में मसाले की दुकान संचालित करते हैं। रोज की तरह वह अपनी टीवीएस एक्सल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह पावर हाउस ओवरब्रिज से सेक्टर की ओर बढ़े, काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक पीछे से आए और उनके हाथ से नकदी से भरा बैग झपटकर भाग निकले। बैग में दिनभर की बिक्री की रकम रखी थी।

सीसीटीवी फुटेज नहीं मिलने से बढ़ी चुनौती
घटना के बाद भिलाई भट्टी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, लेकिन पावर हाउस ब्रिज पर कैमरे नहीं होने के कारण वारदात का फुटेज नहीं मिल सका। पुलिस ने 24 फरवरी को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 3(5) और 304(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

जिले में बढ़ रहीं झपटमारी की घटनाएं
भिलाई में यह अकेली घटना नहीं है। दुर्ग जिले में हाल ही में दो और झपटमारी की घटनाएं सामने आई हैं। दुर्ग क्षेत्र में एक महिला के गले से सोने की चेन स्नेचिंग की गई, जबकि कुम्हारी थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने एक व्यक्ति से भेड़ और पांच हजार रुपये नगद छीन लिए। कुम्हारी पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix