February 24, 2026
Kawardha में 5 करोड़ का गांजा पकड़ा, 900 किलो माल जब्त

Kawardha में 5 करोड़ का गांजा पकड़ा, 900 किलो माल जब्त

Feb 24, 2026

नागालैंड पासिंग कंटेनर से हो रही थी तस्करी, ओडिशा से राजस्थान जा रहा था खेप
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया है। नागालैंड पासिंग एक कंटेनर वाहन से 900 किलो गांजा बरामद किया गया, जो ओडिशा से राजस्थान ले जाया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, वाहन को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा भरा मिला। इसके बाद वाहन को जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।

भरतपुर निवासी आरोपी गिरफ्तार,पूछताछ जारी, तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू
इस मामले में पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर निवासी आयाज खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजे की यह बड़ी खेप ओडिशा से राजस्थान में सप्लाई के लिए भेजी जा रही थी।

पुलिस अब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है, ताकि इस अंतरराज्यीय गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके।

अंतरराज्यीय तस्करी पर पुलिस की सख्ती
इस कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जब्त किए गए गांजे की बाजार कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में आगे की जांच जारी।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix