
Chhattisgarh: 50 किलो गांजे की तस्करी, उड़ीसा का पैडलर गिरफ्तार
रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गांजा तस्करी के एक चर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए उड़ीसा से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई DCP सेंट्रल जोन के निर्देशन में थाना सिविल लाइन पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकिशोर बेहरा उर्फ मिलन (31 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उड़ीसा के फुलवानी जिले के बालीगुड़ा क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

50 किलो गांजा तस्करी से जुड़ा है मामला
पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला करीब 50 किलो गांजा तस्करी से जुड़ा है। मामले की जांच के दौरान फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई गई। जांच में सामने आया कि राजकिशोर बेहरा अवैध नेटवर्क में पैडलर की भूमिका निभा रहा था।
वह अपने बैंक खाते के माध्यम से रकम प्राप्त कर मादक पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित करता था।
इस कार्रवाई को नशा विरोधी अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है।
आगे की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है। बैंक खातों और मोबाइल डाटा की जांच कर तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की तैयारी की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



