February 24, 2026
सारंगढ़: सोते परिवार पर धारदार हथियार से हमला, दो की मौत

सारंगढ़: सोते परिवार पर धारदार हथियार से हमला, दो की मौत

Feb 24, 2026

तड़के 4:30 बजे घर में घुसकर वारदात, मासूम ने रास्ते में तोड़ा दम
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के बसकेला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत झाल में तड़के करीब 4:30 बजे एक ही परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। उस समय परिवार के सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। आरोप है कि पड़ोसी ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

आपसी रंजिश में हत्या की आशंका, गांव में दहशत,पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपियों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही बसकेला पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

वारदात के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix