
Raipur: ट्रांसपोर्ट नगर में जुआ खेलते 19 आरोपी गिरफ्तार
2.52 लाख नकद और 20 मोबाइल समेत 5.02 लाख रुपये का सामान जब्त
रायपुर, 23 फरवरी 2026। रायपुर कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पार्किंग नंबर-6 में जुआ खेलते 19 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2,52,520 रुपये नगद और 20 मोबाइल फोन समेत कुल 5,02,520 रुपये का सामान जब्त किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर दी गई दबिश
पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में थाना प्रभारियों द्वारा असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।

इसी दौरान थाना खमतराई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नंबर-6, दीदी के ढाबा के पास 18-19 लोग 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की और सभी 19 आरोपियों को पकड़ लिया।
नगद और मोबाइल फोन जब्त
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 52 पत्ती ताश, 2,52,520 रुपये नगद और अलग-अलग कंपनियों के 20 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 2,50,000 रुपये) बरामद किए गए। कुल मिलाकर 5,02,520 रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज
आरोपियों के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 129/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
गिरफ्तार आरोपियों में टेट्कु उर्फ लोकेश वर्मा, जनेश्वर साहू उर्फ राजू, राजू साहू, शंकर साहू, विवेक साहू, मनीष वर्मा, युवराज देवांगन, सेवकराम कौशल, बसंत सिंह, सोहनलाल साहू, यशवंत साहू, घनश्याम साहू, संजय यादव, मोहन दाम, राहुल निषाद, धनश्याम साहू, संदीप कुमार गोंड, चिंताराम सिन्हा और प्रशांत नेताम शामिल हैं।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



