
Dhamtari में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म
बच्चों को बहाने से भेजकर घर में घुसा युवक, हालत गंभीर
धमतरी। जिले के कुरूद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
बच्चों को दुकान भेजकर वारदात को दिया अंजाम
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला अपने पोते और पोती के साथ घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का एक युवक घर में घुस आया। आरोपी ने बच्चों को किसी बहाने से दुकान भेज दिया और महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। मामले में Chhattisgarh Police ने दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर लिया है।
धमतरी डीएसपी मोनिका मरावी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
महिला का अस्पताल में इलाज जारी
बुजुर्ग महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है और जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का दावा किया है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



