
Raipur: विधानसभा क्षेत्र में DPS स्कूल के पास ट्रक कार पर पलटा, 4 लोगों की मौत
रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। धान से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पास से गुजर रही कार के ऊपर पलट गया। यह हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत डीपीएस स्कूल के पास हुआ।
ट्रक का पट्टा टूटने से हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक और कार दोनों बलौदाबाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक का पट्टा (हुक/लॉकिंग सिस्टम) अचानक टूट गया। संतुलन बिगड़ते ही ट्रक बगल से गुजर रही कार पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कार में फंसे लोगों को निकालने में लगी मशक्कत
ट्रक के नीचे दबने से कार में सवार लोग बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान
पुलिस जांच में मृतकों की पहचान बलौदाबाजार निवासी राजकुमार शर्मा के रूप में हुई है। वहीं अन्य मृतकों में पद्मा और प्रवीण शामिल हैं। पद्मा भी बलौदाबाजार की रहने वाली थीं। इस हादसे में कुल चार लोगों की जान चली गई।
जांच जारी
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रक के तकनीकी खराबी की बात सामने आ रही है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सतर्कता बरतने और वाहन की नियमित जांच कराने की अपील की है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



