February 23, 2026
Korba में घरेलू विवाद बना जानलेवा, पत्नी की मौत

Korba में घरेलू विवाद बना जानलेवा, पत्नी की मौत

Feb 22, 2026

धारदार हथियार से पत्नी, मां और बहन पर हमला
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में घरेलू विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। सीतामणी वैष्णो दरबार बस्ती में पति ने अपनी पत्नी, मां और बहन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल पत्नी सुकृता साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई।

चीख-पुकार सुन पहुंची मां-बहन पर भी हमला
जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। आरोपी पति रामेश्वर साहू ने कमरे के अंदर पत्नी सुकृता साहू पर चापड़ और अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां सांवन साहू और बहन निर्मला साहू उसे बचाने पहुंचीं, लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसियों ने डायल 112 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सुकृता साहू को मृत घोषित कर दिया, जबकि मां और बहन की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी रामेश्वर साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पहले भी हो चुका था विवाद
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि चरित्र शंका और पैसों की मांग को लेकर दोनों के बीच तनाव था। पूर्व में भी पत्नी की शिकायत पर आरोपी जेल जा चुका था।

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix