February 21, 2026
Durg: नकली हालमार्क लगाकर बैंक से लोन लेने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Durg: नकली हालमार्क लगाकर बैंक से लोन लेने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Feb 21, 2026

113 ग्राम फर्जी स्वर्ण आभूषण के साथ दबोचा गया,सिटी यूनियन बैंक नंदिनी रोड छावनी शाखा का मामला
दुर्ग पुलिस ने नकली स्वर्ण आभूषण पर कूटरचित हालमार्क अंकित कर बैंक में गिरवी रखकर ऋण लेने का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 336(2), 62 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

बैंक में लोन के लिए पहुंचा था आरोपी
प्रार्थी अनुराग बंधु, शाखा प्रबंधक, सिटी यूनियन बैंक, नंदिनी रोड छावनी शाखा ने थाना छावनी में सूचना दी कि 20 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 10:30 बजे एक व्यक्ति स्वर्ण आभूषण गिरवी रखकर ऋण प्राप्त करने के लिए बैंक पहुंचा था।

बैंक के स्वर्ण आभूषण परीक्षक राकेश कुमार गुप्ता द्वारा परीक्षण किए जाने पर प्रस्तुत आभूषण नकली पाए गए।

833 और 916 कैरेट का फर्जी हालमार्क
आरोपी ने नकली आभूषणों पर 833 एवं 916 कैरेट का कूटरचित हालमार्क अंकित कर उन्हें असली बताने का प्रयास किया। यदि बैंक द्वारा सावधानीपूर्वक परीक्षण नहीं किया जाता, तो बैंक को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता था।

113 ग्राम नकली आभूषण जब्त
मामले में थाना छावनी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 113 ग्राम नकली स्वर्ण आभूषण जब्त किए गए। जब्त सामग्री में 01 हार, 02 कंगन, 02 चैन, 01 ब्रेसलेट और 01 अंगूठी शामिल हैं, जिन पर फर्जी हालमार्क अंकित था।

गिरफ्तार आरोपी
राज कुमार पातरा (उम्र 37 वर्ष)
निवासी – राघा नगर, थाना घाटला, जिला मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल)
वर्तमान पता – प्रेम सागर चौक, बैगा पारा, दुर्ग

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix