February 19, 2026
Bilaspur में सराफा कारोबारी से लूट का खुलासा, 5 आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Bilaspur में सराफा कारोबारी से लूट का खुलासा, 5 आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Feb 19, 2026

शॉर्ट एनकाउंटर में दबोचे गए बदमाश, 2 किलो से अधिक सोना और नकदी बरामद
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स में हुई हथियारबंद लूट का बिलासपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान शॉर्ट एनकाउंटर में एक आरोपी के पैर में गोली लगी।

17 फरवरी की रात हुई थी वारदात
आईजी रामगोपाल गर्ग ने प्रेसवार्ता में बताया कि 17 फरवरी की रात महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी से बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी करीब 2 किलो सोना, 200 ग्राम सोने के जेवर, 350 ग्राम कच्चा सोना, 100 ग्राम फाइन गोल्ड और ₹3,50,000 नकद लेकर फरार हो गए थे।

मास्टरमाइंड पर 70 से अधिक मामले दर्ज
जांच में आरोपियों की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मिलने के बाद पुलिस टीम वहां पहुंची। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद शॉर्ट एनकाउंटर कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरोह का सरगना विजय लांबा बताया जा रहा है, जिस पर 70 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

  • विजय लांबा पिता रामलाल, निवासी ओम बिहार, उत्तम नगर, द्वारका, उत्तरी दिल्ली
  • मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित, निवासी सोरखा सेक्टर-113, गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश
  • विनोद उर्फ बीनू प्रजापति, निवासी दादाबाड़ी, कोटा, राजस्थान
  • करीम खाम पिता वसीम खान, निवासी सकलेन नगर, बरेली, उत्तर प्रदेश
  • ईरफान अली पिता अकरम अली (32), निवासी टिकरापारा, बिलासपुर

हथियार और लूटा माल बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए जेवर, मशरुका और घटना में प्रयुक्त फायर आर्म्स बरामद कर लिए हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 126(2), 109, 309(6), 311 बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में और खुलासे की उम्मीद
उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार आरोपियों को बिलासपुर लाया जा रहा है। पुलिस को पूछताछ में और भी वारदातों के खुलासे की उम्मीद है। इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय समन्वय का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix