February 19, 2026
Janjgir Champa में 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

Janjgir Champa में 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

Feb 19, 2026

कमरे में फंदे पर लटकी मिली 18 वर्षीय रजनी, पुलिस डिजिटल साक्ष्यों की कर रही जांच
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के लछनपुर गांव में 12वीं की एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। मृतका की पहचान 18 वर्षीय रजनी सूर्यवंशी के रूप में हुई है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

घर में अकेली थी छात्रा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय रजनी के माता-पिता मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। सुबह जब उसकी मां काम से लौटीं, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर खिड़की से झांककर देखा गया, जहां रजनी पंखे से लटकी नजर आई।

पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस पहुंची मौके पर, पोस्टमार्टम आज
सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह कराया जाएगा।

थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि छात्रा घटना से पहले किसी युवक से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रही थी। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

मर्ग कायम, सभी पहलुओं पर जांच
पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल किसी प्रकार के विवाद या तनाव की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, तकनीकी और डिजिटल जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix