
Raigarh मेडिकल कॉलेज परिसर में हादसा
12वीं की छात्रा अनन्या सर्वे छत की से गिरने से मौत, बोर्ड परीक्षा के दिन पसरा मातम
रायगढ़। रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में 12वीं की छात्रा अनन्या सर्वे की हादसतन मौत से पूरे परिसर में शोक की लहर फैल गई। घटना बुधवार सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है।
छत पर टहलते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, अनन्या अपने परिवार के साथ मेडिकल कॉलेज के टाइप-6 भवन की तीसरी मंजिल पर रहती थी। सुबह वह उसी भवन की छत पर टहल रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गई। गंभीर अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बुधवार को ही उसका 12वीं बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर था। इस दुखद घटना से परिवार और सहपाठियों में गहरा सदमा है।
पिता मेडिकल कॉलेज में कर्मचारी
अनन्या के पिता राजेश सर्वे मेडिकल कॉलेज की स्थापना शाखा में कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व मेडिकल टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया कि छात्रा के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हुई। मर्ग पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव को बिलासपुर के गनियारी स्थित अपने गृह ग्राम ले गए।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना के बाद परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि लगभग सात वर्ष पहले भी इसी टाइप-6 भवन से एक बुजुर्ग महिला गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। उस समय भी सुरक्षा उपाय बढ़ाने की बात कही गई थी।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



