February 20, 2026
Dhamtari के स्कूल में 35 छात्रों द्वारा कलाई काटने का मामला, प्रशासन में हड़कंप

Dhamtari के स्कूल में 35 छात्रों द्वारा कलाई काटने का मामला, प्रशासन में हड़कंप

Feb 19, 2026

20 दिन पुरानी घटना आई सामने, पंचायत में उठा मुद्दा
धमतरी। जिले के कुरूद ब्लॉक अंतर्गत ग्राम दहदहा स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में 35 विद्यार्थियों द्वारा अपनी कलाई काटने का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना करीब 20 दिन पुरानी है, लेकिन हाल ही में अभिभावकों को इसकी जानकारी मिलने के बाद मामला पंचायत में उठाया गया।
जानकारी के अनुसार कक्षा छठवीं से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग समय पर अपनी कलाई काट ली थी। जब इस बात का खुलासा हुआ तो परिजनों ने चिंता जताते हुए मामले की जांच की मांग की।

प्रशासनिक टीम ने स्कूल पहुंचकर की पूछताछ
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन की टीम स्कूल पहुंची और विद्यार्थियों से बातचीत की। पंचायत प्रतिनिधियों और स्कूल प्रबंधन का प्राथमिक अनुमान है कि बच्चों ने एक-दूसरे को देखकर इस तरह का कदम उठाया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

शिक्षा विभाग पर उठे सवाल, एबीवीपी ने जताई नाराजगी
इस घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने कड़ी नाराजगी जताई है। परिषद के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय पहुंचकर सहायक संचालक आर.एन. मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने विशेष कमेटी गठित कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

अभाविप के जिला संयोजक हितेश घृतलहरे ने बताया कि लगभग 35 विद्यार्थियों के कलाई काटने की घटना बेहद गंभीर है और यह केवल आत्म-क्षति तक सीमित मामला नहीं है, बल्कि यह संकेत देता है कि विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चूक हो सकती है।

 

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix