February 20, 2026
मुंगेली में मोनिका ज्वेलर्स चोरी का खुलासा

मुंगेली में मोनिका ज्वेलर्स चोरी का खुलासा

Feb 19, 2026

दो सगे भाई गिरफ्तार, 1.85 लाख का सोने का पेंडल और बाइक जब्त
मुंगेली। जिले के प्रसिद्ध आभूषण प्रतिष्ठान मोनिका ज्वेलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। संयुक्त कार्रवाई में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 09.05 ग्राम वजनी सोने का पेंडल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त माल की कुल कीमत लगभग 1.85 लाख रुपये आंकी गई है।

खरीदने के बहाने दिया वारदात को अंजाम
मामले में प्रार्थी सतीश कुमार सोनी (58) ने 11 फरवरी 2026 को सिटी कोतवाली मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 10 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे एक युवक सोने का पेंडल खरीदने के बहाने दुकान में आया।

पेंडल दिखाने के दौरान उसने मौका पाकर आभूषण पार कर दिया और फरार हो गया

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
चोरी के खुलासे के लिए साइबर सेल और सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम गठित की गई। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज और शहर के हाई-टेक कैमरों की जांच में दो संदिग्ध युवक काले-लाल रंग की बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर दिखाई दिए।

जांच के दौरान संदिग्धों की पहचान ग्राम घोरबंधा, थाना लोरमी निवासी श्लोक कुमार पात्रे (22) और विवेक कुमार पात्रे (19) के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

नंबर प्लेट हटाकर दिया था वारदात को अंजाम
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पहचान छिपाने के लिए मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा दी थी। चोरी किया गया सोने का पेंडल मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने दोनों को चोरी का माल बेचने ले जाते समय गिरफ्तार कर लिया।

जब्त सोने का पेंडल (09.05 ग्राम) और मोटरसाइकिल की कुल कीमत लगभग 1.85 लाख रुपये बताई गई है।

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और संभावित अन्य सहयोगियों की भी तलाश की जा रही है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix