February 18, 2026
Korba में सनसनी: युवक ने गला रेतकर कुएं में लगाई छलांग

Korba में सनसनी: युवक ने गला रेतकर कुएं में लगाई छलांग

Feb 18, 2026

अंधविश्वास और मानसिक तनाव का खौफनाक रूप
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बेंदरकोना गांव में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अंधविश्वास और मानसिक अशांति के बीच एक युवक ने पहले अपने गले पर धारदार हथियार से वार किया और फिर लहूलुहान हालत में कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

खून से लथपथ हालत में गलियों में दौड़ा युवक
जानकारी के मुताबिक बेंदरकोना निवासी राम कृष्ण कुर्रे (रामकिशन) ने अचानक घर में रखा चाकू उठाकर अपने गले पर वार कर दिया। गले से खून बहने लगा तो वह बदहवास हालत में गांव की गलियों में दौड़ने लगा। उसे इस स्थिति में देखकर ग्रामीण स्तब्ध रह गए।

कुएं में कूदते ही मचा हड़कंप
इससे पहले कि कोई उसे पकड़ पाता, वह भागते हुए गांव के कुएं तक पहुंचा और उसमें छलांग लगा दी। घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए।

ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल रेस्क्यू शुरू किया और युवक को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही डायल 112 और संजीवनी 108 की टीम मौके पर पहुंची। डायल 112 के जवानों ने युवक को आधे रास्ते से अपनी गाड़ी में शिफ्ट कर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस कर रही जांच
घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक मानसिक तनाव से जूझ रहा था। पुलिस ने मामले में पूछताछ शुरू कर दी है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix