February 19, 2026
Durg: शिवजी की बारात में विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक की हत्या के 7 आरोपी गिरफ्तार

Durg: शिवजी की बारात में विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक की हत्या के 7 आरोपी गिरफ्तार

Feb 18, 2026

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
दुर्ग। दुर्ग में शिवजी की बारात के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगड़े में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। मामले में दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुरानी रंजिश के चलते किया प्राणघातक हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी 2026 को प्रार्थी शिव कुमार गोड (उम्र 51 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 17 शांति नगर, दुर्ग ने थाना मोहन नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र क्षय कुमार गोड उर्फ नानू शिवजी की बारात देखने शक्ति नगर क्षेत्र गया था।

इसी दौरान पुरानी बात को लेकर कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए अपने पास रखे धारदार हथियार से उस पर प्राणघातक वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए सिकोला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

धारा 103, 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 134/2026 धारा 103, 3(5) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई।

सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान
पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर विभिन्न स्थानों पर घेराबंदी की गई। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के कारण विवाद कर धारदार हथियार से हमला करना स्वीकार किया।
पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर सभी 7 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • करण उर्फ बाटा, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग
  • मनीष देशमुख उर्फ पाडू, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग
  • अश्वनीद चंद्राकर, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग
  • आशीष चतुर्वेदी उर्फ मोनू, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग
  • शुभम देवांगन उर्फ राजा, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग
  • जितेश वर्मा उर्फ पोगो, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग
  • आदित्य सेन उर्फ ब्राण्डेड, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग

घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार भी जब्त कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix