
Bilaspur: पैसों के विवाद में बेटे ने की पिता की नृशंस हत्या
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मन्नडोल इलाके में एक बेटे ने पैसों के विवाद में अपने ही बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव के टुकड़े कर दिए, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
फावड़े से किया ताबड़तोड़ हमला,मौके पर ही हुई 70 वर्षीय पिता की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय आरोपी नीतू ध्रुव ने अपने 70 वर्षीय पिता मनराखन ध्रुव से पैसों की मांग की थी। पिता द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने गुस्से में आकर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है। हत्या के बाद उसने शव के कई टुकड़े कर दिए, जिससे घर के अंदर खून फैल गया।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची,आरोपी गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और नशे की लत घटना की मुख्य वजह सामने आई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



