
I-20 कार ने 14वीं बटालियन के जवान को कुचला, मौके पर मौत
बालोद। जिले के डौंडीलोहारा नगर में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में 14वीं बटालियन में पदस्थ एक जवान की मौत हो गई। घटना पुराना अस्पताल के पास की बताई जा रही है, जहां तेज रफ्तार आई-20 कार ने जवान को टक्कर मार दी।
200 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही तोड़ा दम
मिली जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव पासिंग सफेद रंग की आई-20 कार ने जवान को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद जवान को कार करीब 200 मीटर से अधिक दूरी तक सड़क पर घसीटती ले गई। हादसा इतना भयावह था कि जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

कार में सवार थे दो से अधिक लोग, पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में
बताया जा रहा है कि कार में दो से अधिक लोग सवार थे। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
यह पूरी घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना अस्पताल के पास की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



