February 17, 2026
अभनपुर में भीषण सड़क हादसा

अभनपुर में भीषण सड़क हादसा

Feb 17, 2026

राजलक्ष्मी ढाबा के पास बस की टक्कर से युवक की मौत, महिला गंभीर
रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजलक्ष्मी ढाबा के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पेट्रोल पंप की ओर मुड़ते ही हुआ हादसा पीछे से आ रही बस ने मारी टक्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अभनपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राजलक्ष्मी ढाबा के पास बाइक चालक अचानक पेट्रोल पंप की ओर मुड़ गया। पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस को संभलने का मौका नहीं मिला और उसने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान, महिला की हालत गंभीर,दोनों के रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि बाकी
मृतक की पहचान रोशन लाल चंद्राकर के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला का नाम राजेश्वरी चंद्राकर बताया जा रहा है। हालांकि दोनों के पति-पत्नी होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। घायल महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि वह रानीतराई थाना क्षेत्र के आर जामगांव की रहने वाली है।

पुलिस ने वाहन किए जब्त,प्रारंभिक जांच में लापरवाही आई सामने
पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे के लिए बाइक चालक की लापरवाही सामने आई है। दुर्घटना में शामिल बाइक क्रमांक CG 04 LM 6508 और बस क्रमांक CG 23 E 0145 को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix