February 17, 2026
Ambikapur में आरक्षक ने जहर खाकर दी जान

Ambikapur में आरक्षक ने जहर खाकर दी जान

Feb 17, 2026

कोटगहना जंगल में मिला अचेत, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
अंबिकापुर। जिले में पदस्थ एक आरक्षक द्वारा जहर सेवन कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। Shankargarh थाना में पदस्थ आरक्षक देवस राम एक्का ने अपने पैतृक ग्राम पहुंचकर यह कदम उठाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पत्नी को फोन कर दी जहर खाने की जानकारी
जानकारी के अनुसार, राजपुर के ग्राम घोरगड़ी निवासी देवस राम एक्का शंकरगढ़ थाना में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। उनकी पत्नी भी शंकरगढ़ में ही हाईस्कूल में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं।
देवस राम तीन दिन पूर्व छुट्टी लेकर अपने गृहग्राम आए थे। रायपुर में काम होने के कारण वे वहां गए थे और लौटने के बाद गांव के समीप कोटगहना जंगल पहुंचे। वहीं से उन्होंने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि उन्होंने जहर का सेवन कर लिया है और जंगल में पड़े हैं।

अस्पताल में तोड़ा दम
सूचना मिलते ही परिजन तत्काल कोटगहना जंगल पहुंचे और गंभीर हालत में आरक्षक को Rajpur चिकित्सालय ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय रेफर किया।

मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आत्महत्या के कारणों की जांच जारी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
यह घटना पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक का विषय बनी हुई है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix