February 18, 2026
Bilaspur में गांजा तस्कर से अवैध उगाही, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

Bilaspur में गांजा तस्कर से अवैध उगाही, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

Feb 17, 2026

80 हजार रुपये लेकर मामले को दबाने का आरोप
बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र में गांजा तस्कर से अवैध उगाही के आरोप में दो पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने हेडकांस्टेबल प्रकाश दुबे और आरक्षक सोमेश्वर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

आरोप है कि पुलिस टीम ने एक गांजा तस्कर के घर दबिश के दौरान उसके 13 वर्षीय बेटे को पकड़ लिया था। बाद में 80 हजार रुपये लेकर मामले को रफादफा कर दिया गया और नाबालिग को छोड़ दिया गया।

नाबालिग को पकड़ने पर टीआई ने जताई आपत्ति
मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। एसएसपी के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने रानीसागर गांव में दबिश दी।
दबिश के दौरान तस्कर फरार हो गया, लेकिन घर की तलाशी में एक गांजा का पौधा और करीब 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस टीम तस्कर के नाबालिग बेटे को पकड़कर थाने ले आई।

थाना प्रभारी निरीक्षक (टीआई) नरेश चौहान ने नाबालिग को पकड़ने पर सवाल उठाते हुए उसे छोड़ने और उसके पिता की तलाश करने के निर्देश दिए।

अवैध लेनदेन की शिकायत पर एसएसपी सख्त
बताया जा रहा है कि नाबालिग को छोड़ने के बहाने हेडकांस्टेबल और आरक्षक ने परिवार से 80 हजार रुपये की अवैध वसूली की। हालांकि टीआई नरेश चौहान ने पैसे के लेनदेन की जानकारी से इनकार किया है।

जब इस कथित अवैध लेनदेन की सूचना एसएसपी रजनेश सिंह को मिली, तो उन्होंने तत्काल टीआई से पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एसएसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया और टीआई से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

तस्कर की तलाश जारी
इधर, पुलिस टीम फरार गांजा तस्कर की तलाश में जुटी हुई है। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस महकमे में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है और विभागीय जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix