February 16, 2026
Durg: भारत–पाकिस्तान टी-20 मैच पर ऑनलाइन सट्टा चलाते 5 आरोपी गिरफ्तार

Durg: भारत–पाकिस्तान टी-20 मैच पर ऑनलाइन सट्टा चलाते 5 आरोपी गिरफ्तार

Feb 16, 2026

दुर्ग, 16 फरवरी 2026। थाना मोहन नगर पुलिस ने भारत–पाकिस्तान टी-20 क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्रीन चौक क्षेत्र में घेराबंदी कर दबिश दी और मौके से नगदी सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए।

मुखबिर की सूचना पर हुई दबिश

पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्रीन चौक स्थित एक मकान में भारत–पाकिस्तान टी-20 मैच पर अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टा चलाया जा रहा है और हिसाब-किताब किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की।

मौके पर मौजूद व्यक्तियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान मोबाइल फोन और लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालन के प्रमाण मिले।

लाखों की सामग्री जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:

  • 01 लैपटॉप
  • 17 मोबाइल फोन
  • ₹1,34,000 नगद

जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹2,62,500 बताई गई है।

जुआ प्रतिषेध अधिनियम व BNS के तहत मामला दर्ज
थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 133/2026 के तहत धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी क्रिकेट मैच के दौरान आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी

  • सुरेन्द्र सुलाखे उर्फ मोनू (28 वर्ष), निवासी ग्रीन चौक, दुर्ग
  • अंकित सोनी (29 वर्ष), निवासी अहमद नगर कैम्प-01, थाना छावनी, भिलाई
  • चन्द्रप्रकाश पजेल उर्फ सोनू (29 वर्ष), निवासी मरारपारा, दुर्ग
  • राजा सोनकर (34 वर्ष), निवासी शिवपारा, दुर्ग
  • डोमन पटेल (28 वर्ष), निवासी मरारपारा, दुर्ग

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix