
Raipur: तंजानिया में सोने की खदान दिलाने के नाम पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी
वियतनाम फरार होने की कोशिश में मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार
रायपुर। तंजानिया में सोने की खदान दिलवाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी यश राजेश शाह को मुंबई एयरपोर्ट से उस समय दबोचा गया, जब वह वियतनाम फरार होने की कोशिश कर रहा था।

जमानत खारिज होने के बाद भागने की फिराक में था
जानकारी के मुताबिक, कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद आरोपी विदेश भागने की तैयारी में था। इसकी भनक लगते ही रायपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया।
कारोबारी से 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी
आरोपी ने रायपुर के कारोबारी समर्थ बरडिया को तंजानिया में सोने की खदान में निवेश का झांसा दिया था। उसे तंजानिया बुलाकर अब्दुल्लाह किलियावापे न्युजे को पार्टनर बताकर करोड़ों रुपये का निवेश कराया गया। बाद में यह पूरा सौदा फर्जी निकला।
सिविल लाइन थाने में दर्ज है मामला
मामले में रायपुर जिले के सिविल लाइन थाना में धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र (धारा 120बी) सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज है।
एक आरोपी अब भी फरार
इस मामले में अब्दुल्लाह किलियावापे न्युजे नामक आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी संपर्क साधा जा रहा है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



