
Durg: CG गवर्नमेंट लिखी गाड़ी से गैंगरेप के आरोप, पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त
दुर्ग-उतई रेस्ट हाउस में हुई वीडियोग्राफी, जांच में चौंकाने वाले खुलासे
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के लिए “सीजी गवर्नमेंट” लिखी गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने मामले में दो संदिग्ध वाहनों को जब्त कर लिया है और आगे की जांच तेज कर दी है।
रेस्ट हाउस में हुई वीडियोग्राफी
जानकारी के अनुसार, दुर्ग-उतई क्षेत्र स्थित एक रेस्ट हाउस में घटना के दौरान वीडियोग्राफी किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने रेस्ट हाउस पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और वहां की गतिविधियों की जांच की। घटनास्थल से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है।

नौकरी दिलाने का झांसा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पीडब्ल्यूडी विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नाबालिग को अपने झांसे में लिया। इसके बाद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया।

सरकारी गाड़ियों के इस्तेमाल का आरोप
जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में लगी गाड़ियों का दुरुपयोग किया। “सीजी गवर्नमेंट” लिखे वाहनों से पीड़िता को लाने-ले जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दो वाहनों को जब्त कर उनकी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की कार्रवाई जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर दी है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



