February 17, 2026
Raipur: GATE परीक्षा में नकल की साजिश का भंडाफोड़

Raipur: GATE परीक्षा में नकल की साजिश का भंडाफोड़

Feb 16, 2026

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए बाहर से भेजे जा रहे थे उत्तर, 6 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर की Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) परीक्षा में नकल कराने की बड़ी साजिश का खुलासा किया है। परीक्षा के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने की विश्वसनीय सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
सूचना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल, डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला के निर्देशन तथा एडीसीपी पश्चिम राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में एसीपी पुरानी बस्ती व क्राइम के नेतृत्व में थाना डीडी नगर और एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित की गई।

आयन डिजिटल जोन के पास संदिग्धों की धरपकड़
पुलिस टीम ने परीक्षा केंद्र आयन डिजिटल जोन, सरोना के आसपास गोपनीय निगरानी रखी। संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर कुछ व्यक्तियों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान नकल में प्रयुक्त डिवाइस बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने अंदर परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के नाम बताए। परीक्षा केंद्र से समन्वय कर संदेहास्पद परीक्षार्थियों की तलाशी लेने पर उनके पास ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिले।

ब्लूटूथ से बाहर बैठे साथी भेज रहे थे उत्तर
जांच में खुलासा हुआ कि परीक्षा केंद्र में बैठे अभ्यर्थी ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए प्रश्न पढ़ते थे। बाहर बैठा सहयोगी गूगल सर्च कर उत्तर तैयार करता और उसी डिवाइस के माध्यम से अभ्यर्थी तक पहुंचाता था। इसके बदले आरोपियों द्वारा मोटी रकम वसूली जाती थी।

इन धाराओं में मामला दर्ज
थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 112/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2), 61(2), आईटी एक्ट की धारा 66 तथा लोक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अधिनियम की धारा 10(1) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

  • दर्शन सहवाग (26 वर्ष), जिला झज्जर, हरियाणा
  • सुमित सहवाग (30 वर्ष), जिला झज्जर, हरियाणा
  • लक्ष्मीनारायण उर्फ लक्की (36 वर्ष), जिला फतेहाबाद, हरियाणा
  • अमर (32 वर्ष), जिला फतेहाबाद, हरियाणा
  • नरेंद्र कुमार (29 वर्ष), जिला हिसार, हरियाणा
  • बंटी कुमार (38 वर्ष), जिला फतेहाबाद, हरियाणा

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है और आगे और खुलासे होने की संभावना है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix