
Raipur: नशे के विरुद्ध रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार
वेस्ट जोन में 18.81 ग्राम हेरोइन (चिट्ठा) जब्त
रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट (DCP – West) द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना आमानाका और थाना कबीर नगर क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई कर कुल 18.81 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्ठा) जब्त किया गया है। दोनों मामलों में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

थाना आमानाका में 4 आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 14 फरवरी 2026 को रिंग रोड-01 टाटीबंध सुलभ के पास पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।
- कुल 10.28 ग्राम हेरोइन (चिट्ठा) बरामद
- 1 स्कूटी एवं 1 मोबाइल फोन जब्त
- जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹1,90,000
इस मामले में अपराध क्रमांक 46/26 के तहत धारा 21(B), 29 NDPS Act एवं 111 BNS के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
- जसकरण सिंह (23 वर्ष)
- ऋषि साहू (26 वर्ष)
- विशाल बिशेन (35 वर्ष)
- भूपेन्द्र सिंह (42 वर्ष)
थाना कबीर नगर में 2 आरोपी गिरफ्तार
उसी दिन वेदांत वाटिका, हीरापुर क्षेत्र में पुलिस ने अलग कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
- 8.53 ग्राम हेरोइन (चिट्ठा) बरामद (कीमत लगभग ₹1,70,000)
- 1 इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन (₹200) जब्त
कुल जब्ती लगभग ₹1,70,200
इस प्रकरण में अपराध क्रमांक 46/26 धारा 21(B) NDPS Act के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
- धर्मेन्द्र सिंह उर्फ बिक्का (38 वर्ष)
- संतोष सिंह सिदार (29 वर्ष)
सप्लाई चेन की जांच जारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मादक पदार्थों की सप्लाई श्रृंखला से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ जारी है। फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



