February 15, 2026
Durg: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा, चांदी के जेवर व मोबाइल सहित आरोपी गिरफ्तार

Durg: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा, चांदी के जेवर व मोबाइल सहित आरोपी गिरफ्तार

Feb 15, 2026

सूने मकान को बनाया निशाना, पूरी चोरी की संपत्ति बरामद
दुर्ग। दुर्ग जिले के थाना छावनी क्षेत्र में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर नकबजनी की घटना का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कैंप-01 भिलाई स्थित गुपचुप मोहल्ला में सूने मकान को निशाना बनाकर चांदी के जेवर, मोबाइल फोन और नगदी चोरी की गई थी।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ मामला
14 फरवरी 2026 को प्रार्थिया गुरचरण कौर (23 वर्ष), निवासी गुपचुप मोहल्ला, कैंप-01 भिलाई ने थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने रात्रि के समय घर में घुसकर आलमारी में रखे चांदी के जेवरात, 4 मोबाइल फोन एवं नगदी रकम चोरी कर ली।

रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 93/2026 धारा 331(4), 305(A) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

संदेही से पूछताछ में कबूला जुर्म
जांच के दौरान पुलिस ने संदेही परमजीत सिंह उर्फ गोल्डी, निवासी 18 नम्बर रोड, कैंप-01 भिलाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने रात्रि में घर में प्रवेश कर चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई संपूर्ण संपत्ति विधिवत जप्त कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जप्त सामग्री (कुल अनुमानित मूल्य लगभग ₹15,000)

  • चांदी का ब्रेसलेट – 3 नग
  • मोबाइल फोन – 4 नग
  • चांदी की पायल – 2 नग
  • चांदी का सिक्का – 1 नग
  • बच्चे का चांदी का कड़ा – 1 नग
  • चांदी की बाली – 1 नग
  • नगदी रकम – ₹2,000

आर्थिक लाभ के उद्देश्य से की चोरी
पुलिस के अनुसार आरोपी ने आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix