February 15, 2026
Raipur: 50 किलो गांजा और 2 लाख नगदी के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Raipur: 50 किलो गांजा और 2 लाख नगदी के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Feb 15, 2026

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 किलोग्राम से अधिक गांजा, नगदी रकम और कार के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के संयुक्त मॉनिटरिंग में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम द्वारा की गई।

केनाल रोड स्थित खाली मैदान में कर रहे थे इंतजार
14 फरवरी 2026 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली कि सिविल लाइन थाना क्षेत्रांतर्गत केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पीछे खाली मैदान में एक चारपहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री के उद्देश्य से ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।
सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वाहन की घेराबंदी की। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अलग-अलग पैकेटों में गांजा रखा मिला।

50.94 किलो गांजा, 2 लाख नगद और कार जब्त
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हृषिकेश उर्फ ऋषिकेश उर्फ ऋषि सरोज (28 वर्ष), निवासी धमतरी और हिमांशु दामले (31 वर्ष), निवासी अंबागढ़ चौकी, जिला मोहला-मानपुर के रूप में हुई है।
आरोपियों के कब्जे से कुल 50 किलो 94 ग्राम गांजा, 2 लाख रुपये नगद, 2 मोबाइल फोन और एक Toyota कार (क्रमांक MH 01 BU 9616) जब्त की गई है। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 32 लाख 67 हजार रुपये आंकी गई है।

नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में अपराध क्रमांक 88/26 धारा 20(सी) एवं 29 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

वर्ष 2026 में अब तक 125 किलो से अधिक गांजा जब्त
पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट द्वारा गांजा के कुल 12 प्रकरणों में 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन मामलों में 125.658 किलोग्राम गांजा, 2,04,700 रुपये नगद, 2 चारपहिया वाहन और 5 मोबाइल फोन सहित कुल लगभग 75 लाख 9 हजार 700 रुपये की सामग्री जब्त की गई है।

फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक की जांच जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर प्रकरण में जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर एंड-टू-एंड कार्रवाई की जाएगी।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix