February 15, 2026
Bilaspur में पाकिस्तानी हेरोइन की सप्लाई का खुलासा, मुख्य सप्लायर पंजाब से गिरफ्तार

Bilaspur में पाकिस्तानी हेरोइन की सप्लाई का खुलासा, मुख्य सप्लायर पंजाब से गिरफ्तार

Feb 15, 2026

34 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई
बिलासपुर। शहर में 34 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले की जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने पंजाब के तरनतारन जिले से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जिस गांव से पकड़ा गया, वह भारत-पाक सीमा से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित बताया जा रहा है।

ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से पंजाब पहुंच रही खेप
जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से पंजाब में नशीले पदार्थों की खेप भेजी जाती है। वहां से यह हेरोइन अलग-अलग राज्यों में सप्लाई की जाती है। पुलिस का मानना है कि इसी अंतरराज्यीय नेटवर्क के जरिए बिलासपुर तक हेरोइन पहुंचाई जा रही थी।

फिलहाल मुख्य सप्लायर को पंजाब से ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया जा रहा है, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ में इस नेटवर्क से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं।

पहले तीन आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
गौरतलब है कि 1 फरवरी को चकरभाठा थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से कुल 34 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में मोहित हिंदूजा (32), करन दीप सिंह (29) और आर. रजिंदर कुमार (35) शामिल हैं।

पूछताछ में सामने आया था कि करन दीप सिंह दूसरे राज्य से हेरोइन लाकर मोहित हिंदूजा को देता था। इसके बाद मोहित अपने साथी रजिंदर कुमार के साथ मिलकर हेरोइन को ऊंचे दामों पर बेचता था। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया था।

बाहरी राज्यों में भी दी जाएगी दबिश
सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक कार्रवाई में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पंजाब से मुख्य सप्लायर की पहचान की गई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और बिलासपुर लाया जा रहा है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix