February 15, 2026
Korba: तेज रफ्तार ट्रेलर घर में घुसा, गर्भवती बहू की मौके पर मौत

Korba: तेज रफ्तार ट्रेलर घर में घुसा, गर्भवती बहू की मौके पर मौत

Feb 15, 2026

बाउंड्री वाल तोड़ते हुए आंगन तक पहुंचा अनियंत्रित वाहन
कोरबा। कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़ापार बाजार पारा में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे बने मकान की बाउंड्री वाल को तोड़ते हुए सीधे आंगन में जा घुसा। हादसे में घर की बड़ी बहू शशि बाई सूर्यवंशी (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह गर्भवती थीं।

आंगन में बर्तन धो रही थी मृतका
परिजनों के अनुसार घटना के समय शशि बाई खाना खाने के बाद आंगन में बर्तन धो रही थीं। अचानक तेज धमाके की आवाज के साथ ट्रेलर दीवार तोड़ते हुए भीतर आ घुसा और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका के ससुर भोलाराम सूर्यवंशी ने बताया कि वे शाम करीब चार बजे अपने कमरे में आराम कर रहे थे। अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो ट्रेलर घर के अंदर घुस चुका था और आंगन में अफरा-तफरी मची हुई थी।

बच्चे बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला
हादसे के समय आंगन में बच्चे भी खेल रहे थे। परिवार और ग्रामीणों की तत्परता से बच्चों को तुरंत हटाया गया, जिससे वे बाल-बाल बच गए। यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीपी 5301 बलौदा की ओर से आ रहा था और रांग साइड में तेज गति से चल रहा था। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घर का हिस्सा क्षतिग्रस्त, गांव में शोक
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मकान का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही हरदी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं और पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix