February 16, 2026
Raipur के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा

Raipur के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा

Feb 15, 2026

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए फैक्ट्री श्रमिक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
रायपुर। राजधानी रायपुर के सिलतरा औद्योगिक एरिया स्थित अविनाश लॉजिस्टिक पार्क में शनिवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक फैक्ट्री श्रमिक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि घायल श्रमिक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना धरसींवा थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महासमुंद निवासी था मृतक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बोधीराम चौहान (33 वर्ष) के रूप में हुई है। वह महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र के ग्राम बिछिया का निवासी था। पिछले तीन वर्षों से वह सिलतरा स्थित श्रीराम प्लास्ट (पाइप निर्माण इकाई) में श्रमिक के रूप में कार्यरत था।

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम वह अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 CT 8965) से किसी आवश्यक कार्य के सिलसिले में फैक्ट्री परिसर से बाहर निकला था। इसी दौरान ट्रक (क्रमांक CG 04 J 5043) ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे उसकी हालत अत्यंत नाजुक हो गई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना के तुरंत बाद फैक्ट्री के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल श्रमिक को धरसींवा स्थित शहीद योगेंद्र शर्मा शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर से फैक्ट्री परिसर और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix