
Jagdalpur में कार से अधिकारी का शव मिलने से सनसनी
इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी ब्रेज़ा में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
जगदलपुर। शहर के इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी एक ब्रेज़ा कार से युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने संदिग्ध स्थिति देखकर तुरंत बोधघाट थाना पुलिस को सूचना दी।
मृतक की पहचान वृंदावन कॉलोनी निवासी शोभा राम देहारी के रूप में हुई है। वे छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के नियानार कार्यालय में एसडीओ पद पर पदस्थ थे।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही बोधघाट थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है।

हृदयाघात की आशंका, जांच जारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक बीती रात शराब के सेवन की स्थिति में किसी से फोन पर ऊंची आवाज में बात कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदयाघात प्रतीत हो रहा है।
हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
हर पहलू से जांच
पुलिस ने मामले की जांच सभी पहलुओं से शुरू कर दी है। कार और आसपास के क्षेत्र की भी बारीकी से जांच की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



