February 15, 2026
हसदेव पुल पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक नदी में गिरा; मौके पर मौत

हसदेव पुल पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक नदी में गिरा; मौके पर मौत

Feb 14, 2026

जांजगीर। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हसदेव नदी पर बने पुल पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर सीधे नदी में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे बाइक पर सवार तीन युवकों को भी चोटें आई हैं।

भठली-ताल देवरी के बीच हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, भठली गांव और ताल देवरी के बीच हसदेव नदी पर बने पुल पर यह हादसा हुआ। दोनों बाइकों की रफ्तार तेज बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक और पीछे बैठा युवक बाइक समेत नदी में जा गिरे।

नदी में गिरने से सुमित दास की मौके पर ही मौत हो गई।

भाई समेत तीन युवक घायल
हादसे में सुमित के भाई प्रहलाद दास को चोट आई है। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। दूसरी बाइक पर सवार विकास यादव और अमर खन्ना को भी चोटें आई हैं।

तीनों घायलों का इलाज नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix