February 15, 2026
Durg में नाबालिग से दुष्कर्म मामला, फरार आरोपियों ने किया समर्पण

Durg में नाबालिग से दुष्कर्म मामला, फरार आरोपियों ने किया समर्पण

Feb 14, 2026

फरार आरोपियों ने किया समर्पण, 2 दिन की पुलिस रिमांड पर पूछताछ
दुर्ग। महिला थाना दुर्ग में दर्ज नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म के प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपियों को न्यायालय में समर्पण के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

2018 से 2025 के बीच दुष्कर्म का आरोप
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 जनवरी 2026 को पीड़िता ने अपनी माता के साथ महिला थाना दुर्ग में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन में उल्लेख किया गया कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 के बीच, पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद विभिन्न आरोपियों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं की गईं।

इस पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 10/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS), भा.दं.सं., POCSO एक्ट तथा अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

फरार आरोपियों ने किया न्यायालय में समर्पण
विवेचना के दौरान पूर्व में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की लगातार दबिश और दबाव के चलते फरार आरोपी संजय पंडित एवं बी.एन. पांडेय ने 13 फरवरी 2026 को न्यायालय में समर्पण कर दिया।

न्यायालय से 2 दिन की पुलिस रिमांड प्राप्त कर दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

पहचान दस्तावेज देकर सहयोग करने वाला भी गिरफ्तार
जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी अमित वर्मा ने अपने नाम से कक्ष बुक कराने हेतु पहचान दस्तावेज उपलब्ध कराकर मुख्य आरोपी को अपराध में सहयोग किया। इस आधार पर उसे 12 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

अब तक गिरफ्तार आरोपी

प्रकरण में अब तक निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है:

  • विजय स्वाइन (37 वर्ष), निवासी दुर्गा नगर पश्चिम, भिलाई
  • अनिल चौधरी (60 वर्ष), निवासी ज़ोन-01, खुर्शीपार
  • गोविंद सिंह नागवंशी (62 वर्ष), निवासी चौकड़िया पारा, जिला राजनांदगांव
  • कृपा शंकर उर्फ राजू कश्यप (58 वर्ष)
  • अमित वर्मा (47 वर्ष), निवासी सेक्टर-10, भिलाई
  • संजय पंडित (42 वर्ष), शांति नगर, वैशाली नगर, दुर्ग
  • बी.एन. पांडेय (65 वर्ष), गणपति विहार कॉलोनी, पदमनाभपुर, दुर्ग

इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त, जांच जारी
विवेचना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, दस्तावेज एवं अन्य साक्ष्य जब्त किए गए हैं। मामले की जांच अभी जारी है।
महिला थाना दुर्ग एवं एसीसीयू टीम द्वारा सतत दबिश, तकनीकी विश्लेषण और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix