February 13, 2026
Raipur में गांजा बेचने की फिराक में युवक गिरफ्तार

Raipur में गांजा बेचने की फिराक में युवक गिरफ्तार

Feb 13, 2026

ग्राहक तलाशते पकड़ा गया आरोपी, 2.122 किलो गांजा जब्त
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अग्रसेन धाम चौक, फुण्डहर रोड के पास गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे एक युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक अपने पास मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री के उद्देश्य से ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर दबिश दी और संदेही को पकड़ लिया।

2.122 किलोग्राम गांजा बरामद
पकड़े गए आरोपी की पहचान अभय मिर्चे (24 वर्ष), पिता कन्हैया लाल मिर्चे, निवासी तेलीबांधा गली नंबर 02 के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक बड़े विमल पान मसाला के थैले के अंदर सेलोटेप से लिपटा एक पैकेट मिला, जिसमें कुल 2.122 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 45,000 रुपये बताई गई है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 64/2026 दर्ज कर धारा 20 (B) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाना तेलीबांधा, मंदिर हसौद, पंडरी और गंज क्षेत्र में चोरी, मारपीट और एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 14 मामले दर्ज हैं।

मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नशा तस्करी और बिक्री में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix