
Raipur में रफ्तार का कहर: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन की मौत
विधानसभा थाना क्षेत्र में देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा
रायपुर। राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। विधानसभा थाना इलाके में गुरुवार देर रात दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान टेकारी निवासी भोजराज विश्वकर्मा, उनकी पत्नी प्यारी बाई विश्वकर्मा तथा मांढर निवासी शुभम यादव के रूप में हुई है। तीनों बाइक पर सवार थे और दुर्घटना के बाद सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले।

एक युवक की हालत गंभीर
हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



