February 14, 2026
Raipur में चाकूबाजी का खुलासा

Raipur में चाकूबाजी का खुलासा

Feb 13, 2026

मौदहापारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन अंतर्गत अपराध एवं हथियारबंद घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मौदहापारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकूबाजी के आरोपी को महज तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 32/2026 के तहत धारा 127(1), 109, 309(6) बीएनएस 2023 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुरानी लेन-देन की रंजिश में किया हमला
प्रार्थी मोहम्मद हाशिम (27 वर्ष), निवासी रक्सेल बाड़ा, थाना मौदहापारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 फरवरी 2026 की रात लगभग 8:30 से 9:00 बजे के बीच स्वीपर मोहल्ला क्षेत्र में आरोपी ने पुरानी लेन-देन की रंजिश को लेकर मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया।

घायल को तत्काल उपचार के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई गई।

नाकेबंदी कर घेराबंदी में दबोचा
घटना के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार क्षेत्र बदल रहा था। डीसीपी सेंट्रल जोन के निर्देश पर क्राइम टीम, थाना गोल बाजार, थाना मौदहापारा, कोतवाली एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने त्वरित नाकेबंदी और रणनीतिक सर्च अभियान चलाया।

बैजनाथ पारा क्षेत्र के पास घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपी नियाज खान अशरफी उर्फ निज्जू (27 वर्ष), निवासी मदनी चौक, संजय नगर, थाना टिकरापारा, जिला रायपुर है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix