February 14, 2026
Bhilai में Cyber ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Bhilai में Cyber ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Feb 13, 2026

26 प्रकरणों से जुड़े संदिग्ध बैंक खाते उजागर, म्यूल अकाउंट संचालक गिरफ्तार
भिलाई। दुर्ग पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक खातों के जरिए ठगी की रकम खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साइबर सेल दुर्ग और सुपेला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 26 अलग-अलग प्रकरणों से जुड़े संदिग्ध खातों का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में एक म्यूल अकाउंट संचालित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

26 शिकायतों से जुड़ा एक ही बैंक खाता
साइबर सेल ने जिले में दर्ज साइबर धोखाधड़ी के मामलों की समीक्षा के दौरान पाया कि ठगी की रकम विभिन्न बैंक खातों में जमा कराई जा रही थी और बाद में चेक एवं अन्य बैंकिंग माध्यमों से निकाली जा रही थी।

 

विशेष अभियान के तहत गठित टीम ने 6 खाताधारकों की पहचान कर पूछताछ की। जांच में खुलासा हुआ कि एक बैंक खाता अकेले 26 अलग-अलग शिकायतों से जुड़ा है। वहीं एक अन्य खाते में 13 लाख रुपए के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है।

लाखों से करोड़ों तक संदिग्ध ट्रांजेक्शन
जांच में 15 हजार, 38 हजार 800 रुपए से लेकर 50 लाख रुपए तक के संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार इन खातों का उपयोग साइबर ठगी की रकम निकालने, आगे ट्रांसफर करने या नकद निकासी के लिए किया जाता था

6 खाताधारकों पर कार्रवाई
जांच के दायरे में आए खाताधारकों में रूपेश बंजारे, आजेंद्र साहू, जावेद शेख, सरस्वती निषाद, हेमा बिनानी और अभिषेक गुप्ता (सभी निवासी दुर्ग) शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित बैंक खातों के दस्तावेज, चेक और लेन-देन से जुड़े अभिलेख जब्त किए गए हैं। कुछ मामलों में पहले से अपराध दर्ज हैं, जबकि अन्य में नए अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix