February 14, 2026
प्रॉपर्टी डीलर के घर घुसकर 50 हजार पार, वारदात सीसीटीवी में कैद

प्रॉपर्टी डीलर के घर घुसकर 50 हजार पार, वारदात सीसीटीवी में कैद

Feb 13, 2026

बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बेखौफ युवक ने आधी रात प्रॉपर्टी डीलर के घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर ने आलमारी से 50 हजार रुपए नकद पार कर लिए। घटना के समय घर के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे।

गेट फांदकर घर में घुसा नकाबपोश
जानकारी के अनुसार दयालबंद नारियल कोठी निवासी मनजीत सलूजा उर्फ “निक्कू” पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं। 10 फरवरी की रात करीब 10 बजे परिवार खाना खाकर सो गया था। इसी दौरान नकाब पहने युवक गेट फांदकर घर के अंदर दाखिल हुआ।

सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि युवक पहले सीढ़ियों की ओर गया और छत की तरफ जाने का रास्ता देखा। इसके बाद वह कमरों में घुसा और आलमारी खोलकर उसमें रखे 50 हजार रुपए निकाल लिए।

भतीजी की नींद खुलने से हुआ खुलासा
रात करीब 12:15 बजे मनजीत की भतीजी की अचानक नींद खुली और उसने घर के अंदर किसी अज्ञात व्यक्ति को देखा। उसने तुरंत मोबाइल से कॉल कर परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी। जब तक परिवार ऊपर वाले कमरे में पहुंचा, तब तक चोर मौके से फरार हो चुका था।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। फुटेज में युवक स्पष्ट रूप से घर में घुसते और सामान खंगालते दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी के आधार पर संदिग्ध की तलाश जारी है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix