February 14, 2026
Jashpur: रौनी घाटी के पास हाईवा और यात्री बस की जोरदार भिड़ंत, कई घायल

Jashpur: रौनी घाटी के पास हाईवा और यात्री बस की जोरदार भिड़ंत, कई घायल

Feb 13, 2026

जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत रौनी घाटी के पास तेज रफ्तार हाईवा और यात्री बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बगीचा से कुसमी जा रही थी बस
प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्री बस बगीचा से कुसमी की ओर जा रही थी। इसी दौरान रौनी घाटी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार हाईवा से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा और कई यात्री अपनी सीटों से उछलकर घायल हो गए।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही बगीचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया और यातायात व्यवस्था बहाल की। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix