February 12, 2026
आयकर विभाग की टीम ने शहर के एक बड़े कोयला व्यापारी के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की

आयकर विभाग की टीम ने शहर के एक बड़े कोयला व्यापारी के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की

Feb 12, 2026

बिलासपुर। आयकर विभाग की टीम ने शहर के एक बड़े कोयला व्यापारी के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से कोल कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल आयकर विभाग की टीम दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है।

सर्वे टीम बनकर पहुंची आयकर विभाग की टीम
जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम सर्वे टीम के रूप में पहुंची और फिल ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि फिल ग्रुप के संचालक प्रवीण झा हैं।

टीम ने श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित उनके कार्यालय और रामा वर्ल्ड स्थित आवास सहित अन्य स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की।

कोयला कारोबार से जुड़े दस्तावेज खंगाले
छापेमारी के दौरान आयकर अधिकारियों द्वारा कोयला कारोबार से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से संबंधित रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की संभावना जताई जा रही है।

कोल कारोबारियों में मचा हड़कंप
आयकर विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के कोयला व्यापारियों में हलचल देखी जा रही है। अधिकारी कार्रवाई के दौरान संबंधित दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच कर रहे हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix