February 12, 2026
Raipur Court परिसर से दो विचाराधीन कैदी फरार, पुलिस में हड़कंप

Raipur Court परिसर से दो विचाराधीन कैदी फरार, पुलिस में हड़कंप

Feb 12, 2026

पेशी से पहले पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी
रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल से पेशी के लिए कोर्ट लाए गए दो विचाराधीन कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों कैदी पेशी से पहले ही कोर्ट परिसर से भाग निकले।

हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में थे बंद
जानकारी के अनुसार फरार हुए कैदियों की पहचान राजेश मारकण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय के रूप में हुई है। दोनों हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में आरोपित थे और न्यायिक अभिरक्षा में सेंट्रल जेल में बंद थे। उनकी नियमित रूप से कोर्ट में पेशी हो रही थी।

कोर्ट मोहऱिर की अभिरक्षा में थे कैदी
बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों कैदी कोर्ट मोहऱिर की अभिरक्षा में थे। इसी दौरान मौका पाकर वे पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गए। आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों को जब कैदी नजर नहीं आए तो उनके होश उड़ गए।

तलाश में जुटी पुलिस, मामला दर्ज
कैदियों के फरार होने के बाद पुलिस ने पहले अपने स्तर पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद जेल प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश के लिए विशेष टीम रवाना कर दी गई है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix