February 12, 2026
Rajasthan : शादी से लौट रहे 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत

Rajasthan : शादी से लौट रहे 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत

Feb 11, 2026

राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी युवक शादी-समारोह से अपने गांव लौट रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से आ रहे ट्रेलर में जा घुसी। हादसा रात करीब 11 बजे जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर कैलाई गांव के पास हुआ।

ओवरस्पीड बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी। अचानक नियंत्रण खोने के बाद वाहन डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह ट्रेलर में फंस गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

क्रेन से निकाली गई कार, अस्पताल में तोड़ा दम
हादसे के बाद कार को ट्रेलर से अलग करने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
सिकंदरा अस्पताल में 4 युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, 2 गंभीर रूप से घायल युवकों को दौसा जिला अस्पताल रेफर किया गया। इनमें से एक युवक ने दौसा में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।
मृतकों की पहचान
हादसे में जिन युवकों की मौत हुई, उनकी पहचान इस प्रकार है:
•समय सिंह (25) पुत्र राम सिंह योगी
•लोकेश (24) पुत्र गोवर्धन योगी
•दिलखुश (24) पुत्र बनवारी योगी
•मनीष (23) पुत्र हरिमोहन योगी
•अंकित (26) पुत्र लालाराम बैरवा
•नवीन (23)

शादी समारोह से लौट रहे थे सभी युवक
पुलिस के अनुसार सभी युवक मंगलवार को आभानेरी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात कार्यक्रम से लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix