
Bilaspur: BJP पार्षद के पति पर दुष्कर्म का आरोप
कोर्ट में बयान के बाद मामला गंभीर, पुलिस ने जोड़ी दुष्कर्म की धारा
बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में बीजेपी पार्षद के पति राजेंद्र टंडन पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप सामने आया है। एक महिला ने आरोपी के खिलाफ शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब पीड़िता ने अदालत में दिए अपने बयान में स्पष्ट रूप से शारीरिक संबंध बनाए जाने की बात कही।
पहले छेड़खानी की थी शिकायत
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने प्रारंभ में आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस उस मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान अदालत में दर्ज कराए गए बयान में महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया, जिसके बाद प्रकरण की गंभीरता बढ़ गई।

अदालत में दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म की धारा जोड़ दी है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने जारी किया वीडियो
पीड़िता ने पूरे मामले को लेकर एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उसने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। महिला का आरोप है कि आरोपी रसूखदार व्यक्ति है और इसी कारण अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी
सकरी थाना पुलिस का कहना है कि कोर्ट के निर्देश और पीड़िता के बयान के आधार पर मामले को गंभीरता से लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



