March 4, 2026
कोंडागांव में बस्तर फाइटर महिला आरक्षक ने की आत्महत्या, फंदे से लटकी मिली लाश

कोंडागांव में बस्तर फाइटर महिला आरक्षक ने की आत्महत्या, फंदे से लटकी मिली लाश

Jul 2, 2025

केशकाल थाने में थी तैनात, पुलिस जांच में जुटी

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां बस्तर फाइटर की एक महिला आरक्षक ने आत्महत्या कर ली। मृतिका का नाम साक्षी पटेल (24) बताया जा रहा है, जो केशकाल थाने में आरक्षक के पद पर तैनात थी। बुधवार सुबह उसका शव शासकीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में उसके घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

शासकीय कॉलोनी में मिला शव

जानकारी के अनुसार, साक्षी पटेल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अकेले रहती थी। बुधवार सुबह जब उसने लंबे समय तक दरवाजा नहीं खोला, तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। केशकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। अंदर साक्षी का शव कपड़े के फंदे से पंखे पर लटका हुआ था।

ड्यूटी के बाद नहीं पहुंची थाने

पुलिस के मुताबिक, साक्षी ने 1 जुलाई को सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक ड्यूटी की थी। इसके बाद उसकी रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक की नाइट ड्यूटी निर्धारित थी, लेकिन वह थाने नहीं पहुंची। अगली सुबह जब आसपास के लोगों ने उसे घर पर देखा, तो वह आत्महत्या कर चुकी थी।

5 साल पहले हुई थी भर्ती

साक्षी पटेल 5 साल पहले बस्तर फाइटर के तौर पर पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी। वह मूल रूप से मध्यप्रदेश के रीवा की रहने वाली थी।

उसके पिता नारायणपुर में पुलिस विभाग में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। साक्षी को पुलिस विभाग की ओर से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आवास आवंटित किया गया था, जहां वह अकेले रहती थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

केशकाल थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि साक्षी ने यह कदम क्यों उठाया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix